Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश कुमार को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सतत समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

05 Mar 2026

राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश कुमार को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में अपने नाम का ऐलान किए जाने के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सतत समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार के व्यापक अनुभव, संतुलित दृष्टि और जनहितकारी विचारों से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी तथा राष्ट्रहित के विषयों को नई दिशा मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि जताया कि नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन की मजबूत परंपरा और बिहार के विकास के प्रति निरंतर समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उनके अनुभव, संतुलित निर्णय और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने बिहार को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और नेतृत्व से राज्यसभा में बिहार की आवाज और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी तथा देश के विकास में नई ऊर्जा का संचार होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश कुमा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News